राजधानी रायपुर में इस गर्मी बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर यूनियन क्लब एक बार फिर “मेगा समर कैंप” का आयोजन कर रहा है।
मोतीबाग चौक स्थित Union Club Raipur में 6 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलने वाला यह कैंप खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों को फिट एवं एक्टिव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।इस बहुप्रतीक्षित समर कैंप का उद्घाटन शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, INH एवं हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी तथा पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा शामिल होंगे।
इसके अलावा खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ जाता है।खेल प्रशिक्षण के साथ सर्वांगीण विकास पर जोरयूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि इस मेगा समर कैंप का उद्देश्य केवल खेल सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाना है।