राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया, जब इंडियन प्रीमियर लीग की लोकप्रिय टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट से लेकर होटल तक जगह-जगह प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
RCB टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।रायपुर में पहली बार इस तरह का क्रिकेटी माहौल देखने को मिला, जहां युवा, बच्चे और खेल प्रेमी टीम के स्वागत में घंटों पहले से ही मौजूद रहे।
टीम के खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया, जिससे समर्थकों का उत्साह और बढ़ गया।एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़RCB टीम के रायपुर पहुंचते ही स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।