रायपुर।
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित मां महाकाली मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रैंड ग्रुप, ग्रैंड न्यूज चैनल, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड विजन से जुड़े सदस्यों सहित देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।मंदिर परिसर में मां महाकाली मंदिर ट्रस्ट के सचिव डीके दुबे, अध्यक्ष जगदीश कलश, पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, महेंद्र सिंह सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।गुरुचरण सिंह होरा ने क्या कहागुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने मां काली मंदिर से अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वह बचपन से यहां दर्शन के लिए आते रहे हैं।