महापौर ने जताई नाराजगी, 3 दिनों के भीतर डामरीकरण पूरा करने के सख्त निर्देशरायपुर, छत्तीसगढ़:।
राजधानी रायपुर के भाठागांव-दतेरंगा मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
लगातार मिल रही शिकायतों और जमीनी निरीक्षण के बाद महापौर ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर डामरीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्रवाई से निर्माण एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।निर्माण कार्य में लेटलतीफी पर नाराजगीभाठागांव-दतेरंगा रोड लंबे समय से निर्माणाधीन है, लेकिन कार्य की धीमी गति के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।