छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur और उसके आसपास के क्षेत्रों को अब नई पहचान मिलने जा रही है।
राज्य सरकार ने राजधानी क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से विकसित करने के लिए “State Capital Region” यानी SCR मॉडल पर काम शुरू कर दिया है।
यह मॉडल देश की राजधानी दिल्ली के NCR (नेशनल कैपिटल रीजन) की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जिससे रायपुर, नया रायपुर और आसपास के जिलों का समग्र विकास संभव हो सकेगा।सरकार का उद्देश्य राजधानी क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी, ट्रैफिक, शहरी विस्तार और औद्योगिक गतिविधियों को व्यवस्थित करना है।
इसके तहत सड़क, परिवहन, आवास, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा।NCR मॉडल की तर्ज पर होगा विकासराज्य सरकार की योजना के अनुसार रायपुर के साथ-साथ दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, आरंग और नया रायपुर जैसे क्षेत्रों को एकीकृत विकास योजना में शामिल किया जा सकता है।