रायपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजधानी रायपुर में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।पूरी यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से राजधानी का वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
लोगों ने तिरंगे के साथ देश की एकता और अखंडता के समर्थन में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक...मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है।