रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, रायपुर में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को वैदिक गणित मेले का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इसके बाद विद्यालय की बहनों ने सामूहिक गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल थे।
समारोह की अध्यक्षता मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक श्री निलेश अग्रवाल ने की।