रायपुर। अंबेडकर चौक, राजभवन रोड, सिविल लाइंस में Vishwabharti Automobile Maruti Suzuki Driving School का भव्य शुभारंभ किया गया।
संस्थान का संचालन यशवंत अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मधु कड़ियान मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ ऑटोमोबाइल और ड्राइविंग प्रशिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की।शुभारंभ अवसर पर ड्राइविंग स्कूल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया गया।
संस्थान में ड्राइविंग सीखने वालों को केवल वाहन संचालन ही नहीं, बल्कि यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार ड्राइविंग और सुरक्षित वाहन व्यवहार से संबंधित प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।सिम्युलेटर पर जगराज ने लिया ड्राइविंग का अनुभवकार्यक्रम के दौरान 10 वर्षीय जगराज ने ड्राइविंग सिम्युलेटर पर बैठकर वाहन चलाने का अनुभव लिया।