राजनांदगांव : आयुर्वेद दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली राजनांदगांव में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पोषण आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण आहार प्रदर्शनी भी लगाई गई।

प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं नागरिकों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

राजनांदगांव : आयुर्वेद दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पूरी खबर पढ़ें