राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पटेवा में विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (एसएमसी) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का निरीक्षण किया।
उन्होंने दोनों क्लस्टरों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास 113 एकड़ तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास 306 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है।