राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग अपने रोमांचक अंतिम चरण में पहुंच गई है।
सब-जूनियर बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है।
अब दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।लीग मुकाबलों के बाद फाइनल में पहुंचीं टीमेंराजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में लीग चरण के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी रहे।
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले गए मैचों के बाद मध्यप्रदेश की टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रही।