राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ.
युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी रायपुर। साकार भारत की रिपोर्ट।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया गया यह स्मारक सिक्का देश-विदेश में बसे करोड़ों सिंधी धर्मावलंबियों के लिए गौरव का विषय है।
माता साहिब हासी देवी के आध्यात्मिक योगदान और उनके उच्च विचारों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।