चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
इस बार प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है।
लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।मां महामाया मंदिर, जो प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र बन जाता है।
ऐतिहासिक महत्व रखने वाला यह मंदिर बिलासपुर जिले से करीब 25 किलोमीटर दूर रतनपुर में स्थित है और हर साल यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।इस बार भी नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली हैं।