​रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह।

छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ द्वारा 24 सितम्बर 2026, गुरुवार को ‘राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में आयोजित होगा। ​ समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास विभाग के मंत्री श्री टंक राम वर्मा करेंगे।

​रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

पूरी खबर पढ़ें