रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साकार भारत की रिपोर्ट। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा के सफर को अद्भुत और प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया है और उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है।