देश के करोड़ों क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
Reserve Bank of India (RBI) ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव करते हुए अब लेट पेमेंट पर 3 दिन का “विंडो पीरियड” देने का फैसला किया है।
इस नए नियम के लागू होने के बाद कार्डधारकों को ड्यू डेट मिस होने पर तुरंत जुर्माना नहीं देना पड़ेगा।RBI के इस फैसले का उद्देश्य ग्राहकों को राहत देना और बैंकिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना है।
अक्सर देखा जाता था कि एक-दो दिन की देरी पर भी ग्राहकों से भारी लेट फीस वसूली जाती थी, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान होता था।