Residential Vastu Tips : जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आधार— वास्तुगुरुजी।नई दिल्ली।
आज के आधुनिक जीवन में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे, स्वास्थ्य अच्छा रहे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो।
कई बार तमाम प्रयासों के बावजूद जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसे में गृह वास्तु (Residential Vastu) का सही होना बेहद आवश्यक हो जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बनावट और दिशाओं का सीधा प्रभाव हमारे जीवन, स्वास्थ्य और धन पर पड़ता है।वास्तुगुरुजी के अनुसार, यदि घर वास्तु के सिद्धांतों के अनुरूप हो, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और जीवन में स्थिरता आती है।गृह वास्तु का महत्ववास्तु शास्त्र पांच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—पर आधारित है।