सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत, एक हजार रुपए देकर किया उसके श्रम और स्वावलंबन का सम्मान मुख्यमंत्री ने पूछा - सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है?
साकार भारत की रिपोर्ट।मुख्यमंत्री श्री साय ने मीरा के पसरे से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए स्वयं एक मिट्टी का दीया खरीदा।
इस दौरान उन्होंने मीरा के स्वावलंबन और कठिन परिश्रम का सम्मान करते हुए उन्हें एक हजार रुपए की राशि प्रदान की।
मुख्यमंत्री का यह व्यवहार इस बात का स्पष्ट संदेश था कि मेहनत और ईमानदारी से आजीविका चलाने वाला हर व्यक्ति सम्मान का पात्र है।