खरोरा के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 93.92% रहा कुल रिजल्ट

खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा हर्षोल्लास के साथ की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह साफ झलक रहा था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भूमि दानदाता श्री ई...कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भूमि दानदाता श्री ईश्वरी प्रसाद देवांगन, समाजसेवी व्यवसायी श्री सूरज सोनी, प्रांतीय संस्कार प्रमुख श्री चंद्र कुमार डड़सेना तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार पाटकर उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।विद्यालय के परीक्षा प्रमुख द्वारा परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खरोरा के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 93.92% रहा कुल रिजल्ट

पूरी खबर पढ़ें