सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर

रायपुर।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर कोटा, रायपुर में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।विद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और आचार्यवृंद ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि देशभर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में एक ही समय, एक स्वर और एक लय में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर

पूरी खबर पढ़ें