रायपुर।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, रायपुर में महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में डॉकार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ.
अजय कुलश्रेष्ठ (माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति के सदस्य), श्री अशोक कुमार देवांगन (परीक्षा प्रभारी, सरस्वती शिक्षा संस्थान, रायपुर), श्री पुरुषोत्तम विधानी (आत्म संतुष्टि ग्रुप के सम्माननीय सदस्य), श्री श्याम लाल शर्मा (आत्म संतुष्टि ग्रुप के सम्माननीय सदस्य), विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उत्तरा वर्मा तथा प्रभारी प्राचार्य श्री गिरीश चंद्र वर्मा उपस्थित रहे।