रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार रायपुर में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ओम् के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्र सेविका समिति की सेविका डॉ.
कल्पना चौबे, अभिभावक प्रतिनिधि श्री ओंकार ताम्रकार, श्री शिव चरित द्विवेदी, श्रीमती पायल चक्रधारी, श्री अशोक डडसेना, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा तथा प्रभारी प्राचार्य श्री गिरीश चंद्र वर्मा सहित समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे।अपने संबोधन में अतिथियों ने क्या कहाअपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है।