रायपुर।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार रायपुर में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ किया गया।
इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।