रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक आयोजित विशाल सतनाम सद्भावना पदयात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए 24 मई 2026 को मेकाहारा ऑडिटोरियम रायपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर गुरु सोमेश साहेब जी ने समाज हित और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले लोगों का सम्मान किया।गौरतलब है कि रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक 18 फरवरी से 22 फरवरी 2026 के बीच विशाल सतनाम सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया गया था।
यह यात्रा सामाजिक समरसता, भाईचारे और सतनाम पंथ के विचारों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली गई थी।
पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया था।इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को पदयात्रा के खरोरा पहुंचने पर भाजपा मंडल...इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को पदयात्रा के खरोरा पहुंचने पर भाजपा मंडल खरोरा एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया था।