रायपुर। बदलती जीवनशैली, बढ़ते कार्यभार और मानसिक दबाव के बीच पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
“सेहत से समृद्धि तक” विषय पर आधारित यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 06 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे आदित्य होटल में आयोजित होगा।
इस सेमिनार का उद्देश्य पत्रकारों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए जागरूक करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी और प्रख्यात व्यक्तित्व Mohan Tiwari उपस्थित रहेंगे।
उनके अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यक्रम को विशेष दिशा मिलने की उम्मीद है।