हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से दैनिक जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और पोषण को मिल रहा सहारा कठिन परिस्थितियों में।
राखी के लिए बनी उम्मीद की किरण, सिलाई और खेती से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं रायपुर, 23 सितम्बर 2026।
किसी परिवार के लिए एक हजार रुपये शायद बड़ी रकम न हो, लेकिन जब यही राशि हर महीने नियमित रूप से एक महिला के खाते में पहुंचती है, तो यह उसके लिए अपनी जरूरतों और परिवार की प्राथमिकताओं को संभालने का भरोसा बन सकती है।
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।