सतरूपा शीतला तालाब में श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई, इंदिरा मार्केट में जूट-कपड़े की थैलियां वितरित।
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया सहभागिता का संदेश।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत आज दुर्ग जिले में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
राज्य शासन एवं जिला प्रशासन, दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में जल स्रोतों की स्वच्छता, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।