सेवा संकल्प अभियान के तहत बंधवा तालाब में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण

सेवा मेरा योगदान के तहत सांसद,विधायक ,जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर, 23 सितंबर 2026।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान, जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगरपालिका, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जिले के सभी नगरीय निकायों में भी जल स्रोतों का संरक्षण , स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बंधवा तालाब में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण

पूरी खबर पढ़ें