सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जल संरक्षण और जनसेवा की अभिनव पहल

शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता-वृक्षारोपण, वहीं सेवा सेतु शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों के संवर्धन और नागरिकों को शासकीय सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में तांदुला जल संसाधन संभाग, दुर्ग द्वारा ग्राम महमरा स्थित शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का समन्वित अभियान चलाया गया, वहीं नगर निगम दुर्ग द्वारा 12 वार्डों के नागरिकों के लिए सेवा सेतु शिविर आयोजित कर विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

तांदुला जल संसाधन संभाग द्वारा आयोजित अभियान का उद्देश्य शिवनाथ नदी के तटवर्ती पर्यावरण का संरक्षण, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना, हरित आवरण का विस्तार तथा जल संसाधनों के सतत एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति सामुदायिक उत्तरदायित्व को मजबूत करना रहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जल संरक्षण और जनसेवा की अभिनव पहल

पूरी खबर पढ़ें