वास्तु गुरु राणा सिकंदर के अनुसार,। 17 मई 2026 से शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफलदाता ग्रह माना जाता है और जब भी शनि अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलता है।इस बार शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसेगी।
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं और धन लाभ के योग भी बनेंगे।
वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।शनि नक्षत्र परिवर्तन का महत्वज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह धीरे-धीरे राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, इसलिए इनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।