रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित ‘सियान सेवा महाकुंभ’ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक तथा श्रवण यंत्र वितरित कर बुजुर्गों को सम्मानित किया।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान और आदर होता है, वहां कभी विपत्ति नहीं आती।
बुजुर्गों का अनुभव परिवार को कठिन परिस्थितियों में सही रास्ता दिखाता है।उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता और वरिष्ठ नागरिकों के आशीर्वाद से उन्हें पिछले 40 वर्षों से लगातार सेवा का अवसर मिला है।