रायपुर, 13 जून 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के दो दिवसीय रायपुर प्रवास का समापन विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों के साथ हुआ।
इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री ने भाग लिया और सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया।शनिवार की शुरुआत रायपुर स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में ‘एक पेड़ माँ के नाम...शनिवार की शुरुआत रायपुर स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम से हुई।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।