भारत की प्रमुख लो-कॉस्ट एयरलाइन SpiceJet एक बार फिर सुर्खियों में है।
इस बार कारण बना दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ एक बड़ा विमान हादसा, जिसने विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet का एक Boeing 737 विमान टैक्सी करते समय खड़े Akasa Air के विमान से टकरा गया।
इस टक्कर में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है।
कैसे हुआ हादसाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, SpiceJet का विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था, तभी उसकी टक्कर एक खड़े Akasa Air विमान से हो गई।