रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा निशानेबाज सुनिष्का कुमार ने निशानेबाजी के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में सुनिष्का ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 अगस्त तक किया गया।सुनिष्का ने 50 मीटर राइफल स्पर्धा में अपनी प्रतिभा और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।मेहनत और अनुशासन का मिला परिणामसुनिष्का की इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण अहम रहा है।