सूरज सोनी :- खरोरा बुढेरा में जोहार छत्तीसगढ़ कप का भव्य समापन, मोक्ष मारुति भिलाई बनी सीजन-1 की चैंपियन, विजेता टीम को मिला 1.50 लाख रुपये का पुरस्कार अमित बघेल ने कहा – युवाओं को खेल का नशा होना चाहिए, ताकि वे नशे से दूर रहकर नशामुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें खरोरा-बुढेरा।
साकार भारत की रिपोर्ट।समापन समारोह के मुख्य अतिथि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने युवाओं को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में युवाओं को खेलों का नशा होना चाहिए, ताकि वे मादक पदार्थों और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।
बघेल ने जोर देकर कहा कि जब युवा क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों के प्रति समर्पित होंगे, तभी एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव हो पाएगा।