तिरंगा रायपुर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

रायपुर।

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा दिव्यांग अर्पण पब्लिक स्कूल में ‘तिरंगा रायपुर’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सामान्य एवं दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम तथा तिरंगे के प्रति सम्मान को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और कल्पनाशक्ति के जरिए स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों को चित्रों में उकेरा।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनमें आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना रहा।मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया की अध्यक्षा मेघा तिवारी ने क्या कहामारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया की अध्यक्षा मेघा तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तिरंगा रायपुर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

पूरी खबर पढ़ें