मई महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है।
भारतीय रेलवे ने 5 मई से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के रूट बदलने का फैसला किया है।
इस फैसले के पीछे दिल्ली स्थित दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहा बड़ा तकनीकी कार्य बताया जा रहा है।
क्या है वजहरेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाने का काम किया जा रहा है।