उज्जैन। शहर में एलपीजी गैस की कमी का असर अब आम लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई देने लगा है।
घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से जहां परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसाय भी संकट में आ गए हैं।
गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।बताया जा रहा है कि सप्लाई चेन में आई रुकावट और मांग बढ़ने के कारण यह स्थिति बनी है।
गर्मी के मौसम में घरेलू उपयोग बढ़ने के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की खपत भी अधिक हो गई है, जिससे उपलब्ध स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।