रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब में 6 मई 2026 से शुरू हुए “मेगा समर कैंप” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कैंप 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
खास बात यह है कि इस वर्ष समर कैंप ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसे सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं INH तथा हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह में यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव...समारोह में यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान यूनियन क्लब के कई पदाधिकारी, खेल प्रेमी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अभिभावक भी मौजूद रहे।