यूपी में LPG संकट पर योगी का बड़ा बयान: अब घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर, लाइन में लगने की जरूरत नहीं

उत्तर प्रदेश में एलपीजी (LPG) गैस संकट और लंबी कतारों की खबरों के बीच मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने साफ कहा है कि आम लोगों को अब गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सरकार ने घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल, बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर अफवाहें और अस्थिरता देखी जा रही थी।

कई जगहों पर लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए, जिससे हालात और बिगड़ते गए।

ऐसे में सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में साफ निर्देश दिए कि एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है।

यूपी में LPG संकट पर योगी का बड़ा बयान: अब घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर, लाइन में लगने की जरूरत नहीं

पूरी खबर पढ़ें