उत्तर छत्तीसगढ़ केअंबिकापुर, जशपुर, बलरामपुर और सूरजपुर जैसे जिलों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
आज सुबह भी इन इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगे, जिसके लिए लोगों को तैयार रहने की सलाह दी गई है।
यह मौसमी बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण हो रहा है, जो इस बार थोड़ी पहले ही दस्तक दे रहा है।