खरोरा।
राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ गणमान्य नागरिकों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजन में कुल 1420 लोग सामूहिक गायन के साक्षी बने।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ हुआ।