रायपुर। वास्तुगुरुजी राणा सिकंदर जी ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और रक्षाबंधन की परंपरा को आत्मीयता के साथ निभाया।रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और खुशियों के लिए सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
पूरे वातावरण में प्रेम, अपनत्व और पारिवारिक सौहार्द की भावना देखने को मिली।वास्तुगुरुजी राणा सिकंदर जी ने क्या कहावास्तुगुरुजी राणा सिकंदर जी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में विश्वास, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान को मजबूत करने का अवसर है।