वेद राम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष

खरोरा/रायपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित निगम, मंडल एवं आयोगों में नियुक्तियों की घोषणा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता वेद राम मनहरे को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्ति के बाद खरोरा सहित रायपुर जिले में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है।वेद राम मनहरे की नियुक्ति को उनकी वर्षों की जमीनी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों एवं कल्याण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ आयोग के कार्यों में मिलेगा तथा अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल देखने को मिलेगी।नियुक्ति के बाद वेद राम मनहरे ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करत...नियुक्ति के बाद वेद राम मनहरे ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

वेद राम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष

पूरी खबर पढ़ें