गिरौदपुरी धाम पहुंचे वेदराम मनहरे, लिया गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक धार्मिक यात्रा गिरौदपुरी धाम की।

अपने निवास स्थान राजीव नगर, खरोरा से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ शामिल हुए।

यात्रा खरोरा से भैंसा, सण्डी, पलारी और कसडोल होते हुए पवित्र गिरौदपुरी धाम पहुंची, जहां उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की।गिरौदपुरी धाम पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने वेदराम मनहरे का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

पूरे मार्ग में "वेदराम जिंदाबाद" और "परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जय" के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गिरौदपुरी धाम पहुंचे वेदराम मनहरे, लिया गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद

पूरी खबर पढ़ें