उच्च शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम, संसद में जल्द पेश होगा नया विधेयक

रायपुर/नई दिल्ली, 8 जुलाई। संसद की संयुक्त समिति ने "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025" को अंतिम रूप दे दिया है।

अब इस महत्वपूर्ण विधेयक को संसद के आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।

रायपुर लोकसभा सांसद एवं संयुक्त समिति के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह विधेयक देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में आयोजित संयुक्त समिति की बैठक में विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने नीतिगत बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए अपने सुझाव दिए, जिसके बाद विधेयक को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया।बैठक में शामिल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या बतायाबैठक में शामिल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि समिति ने विधेयक के सभी प्रावधानों पर बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक सुझावों को शामिल किया है।

उच्च शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम, संसद में जल्द पेश होगा नया विधेयक

पूरी खबर पढ़ें