वॉलीबॉल के ‘अकरम भैया’ को राज्य खेल अलंकरण, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान

रायपुर।

वॉलीबॉल के मैदान से शुरू हुआ सफर जब हजारों खिलाड़ियों के सपनों को आकार देने तक पहुंचा, तो राष्ट्रीय खेल दिवस पर मोहम्मद अकरम खान के वर्षों के समर्पण को राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में सम्मान मिला।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव और वॉलीबॉल खेल के लिए लंबे समय से सक्रिय अकरम खान को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार दिए गए।

वॉलीबॉल के ‘अकरम भैया’ को राज्य खेल अलंकरण, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान

पूरी खबर पढ़ें