आज के समय में वज़न घटाना (Weight Loss) सिर्फ फिट दिखने का तरीका नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है।
भारत समेत दुनिया भर में मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच लोग तेजी से वजन कम करने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं।
2026 में वजन घटाने के ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां लोग अब क्रैश डाइट से हटकर सस्टेनेबल वेट लॉस की ओर बढ़ रहे हैं।दवाओं और इंजेक्शन का बढ़ता इस्तेमालहाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, नई पीढ़ी के वेट लॉस इंजेक्शन भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
एक अध्ययन में पाया गया कि ऐसे इंजेक्शन लेने वाले लगभग 40% लोगों ने अपने शरीर के वजन में 10% तक कमी हासिल की।