भारत में डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार जल्द ही मैसेजिंग ऐप्स पर बड़ा बदलाव लागू करने जा रही है।
खासकर WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म के करोड़ों यूजर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
SIM-बाइंडिंग नियम को लेकर नई समयसीमा और इसके प्रभाव को लेकर हाल ही में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।WhatsApp पर SIM-बाइंडिंग नियम क्या है?भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए “SIM-बाइंडिंग” नियम लागू करने का फैसला किया है।
इस नियम के तहत अब यूजर का अकाउंट उसी मोबाइल में चलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन वाला SIM कार्ड मौजूद होगा।