गरियाबंद में बारिश का कहर, उफनती पैरी नदी से परिवार को सुरक्षित बचाया गया

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

पिछले 24 घंटों से जारी भारी वर्षा के कारण पैरी नदी समेत अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

इसी बीच काश सोहागपुर क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई, जहां पुलिस, एसडीआरएफ, नगर सेना और प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब पांच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, काश सोहागपुर स्थित एक गौशाला में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे उस समय फंस गए, जब पैरी नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और सिकासार जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज हो गया और कुछ ही समय में गौशाला चारों ओर से पानी से घिर गई।

गरियाबंद में बारिश का कहर, उफनती पैरी नदी से परिवार को सुरक्षित बचाया गया

पूरी खबर पढ़ें